Driving Licence Apply Online: अगर आपके पास भी ड्राइविंग लाइसेंस नही है और आप अपना लाइसेंस बनवाने की सोच रहे है तो आपके लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान कर दी गई है। Driving Licence अब आप अपने मोबाइल के माध्यम से भी बनवा सकते है। इसके लिए आपको अपना छोटा से एक ऑनलाइन फॉर्म भरना है। और एक ऑनलाइन पेपर देना है और आपके पास तुरंत Lerner Licence (LL) तुरंत प्राप्त हो जायेगा। आज हम आपको यहाँ पर ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन बनवाने की जानकारी इस वेबसाइट में दे रहे है जिसकी सहायता से आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से बनवा सकते है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपके पास क्या क्या दस्तावेज होने चाहिए और कितने रूपए का चार्ज लगेगा। और कहाँ पर जाकर अपना लाइसेंस बनवा सकते है। इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दी जा रही है। इसलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और इसके बाद आप यहाँ पर दिए गये स्टेप्स के अनुसार अपना लाइसेंस अप्लाई कर दे जिससे आप चंद मिनटों में अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते है।
Driving Licence बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए और इसमें आपके मोबाइल नुम्बे रजिस्टर होने चाहिए। इसके अलावा आपको किसी भी दस्तावेज की जरूरत नही होगी आप मात्र एक दस्तावेज के माध्यम से अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते है।
Driving Licnece बनवाने के लिए आवेदन शुल्क
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे पहले आपको लर्नर लाइसेंस लेना होता है इसको बनवाने के लिए आपकेलिए 350 रूपए का आवेदन शुल्क लागु है। इसके लिए आपको ऑनलाइन टेस्ट देना है और इस टेस्ट को पास करने के बाद आपको ये लाइसेंस प्राप्त हो जाता है।
इसके बाद आपको लर्नर लाइसेंस बनवाए हुए एक महीने के बाद आपको Driving Licence के लिए अपना आवेदन करना है। इसके लिए आपको 1000/- रूपए का आवेदन शुल्क देना है। और आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अपने जिले के RTO ऑफिस से अपने स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि तक दोबारा टेस्ट देकर अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आपके लिए ऑनलाइन आवेदन करने से सबंधित प्रकिया नीचे दी जा रही है जिसकी सहायता से आप अपना लाइसेंस प्राप्त कर सकते है।
How to Apply for Lerner Licence
लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे कुछ स्टेप्स दिए जा रहे है जिसे ऑनलाइन वेबसाईट पर फॉलो कर आप अपना लाइसेंस बनवा सकते है।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट सारथी वेब पोर्टल पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है।
- राज्य का चयन करने के बाद आपको Apply for Lerner Licnece के आइकॉन पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने आधार कार्ड से अपने डाटा को वेरीफाई करना है।
- इसके बाद आपको अपने RTO District का चयन करना है।
- इसके बाद आपके सामने आपका ऑनलाइन फॉर्म खुल जायेगा।
- यहाँ पर आपको जिस श्रेणी का लाइसेंस बनवाना है उसका चयन करना है।
- चयन करने के बाद आपको अपना ऑनलाइन सेल्फ सर्टिफिकेट को भरना है।
- इसके बाद आपको पाने सिग्नेचर उपलोड करना है।
- अब आपके सामने आपके ऑनलाइन पेमेंट का लिंक खुल जायेगा आप यहाँ से अपना शुल्क का भुगतान करे।
- शुल्क भुगतान करने के बाद आपका ऑनलाइन फॉर्म पूर्ण हो जायेगा।
- अब आपको रोड सेफ्टी का विडियो देखना है।
- विडियो पूर्ण हो जाने के बाद आपको अपने आधार से OTP वेरीफाई कर आपके मोबाइल में प्राप्त पासवर्ड से अपने एप्लीकेशन लॉग इन कर ऑनलाइन टेस्ट दे।
- इस टेस्ट में आपके लिए 20 प्रश्न आते है उसमे से आपको 13 प्रश्न सही करने होते है। एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए आपके पास 20 सेकंड का टाइम होता है।
- अगर आप इस टेस्ट में फ़ैल हो जाते है तो आप 7 दिन बाद 50 रूपए का शुल्क देकर दोबारा टेस्ट दे सकते है।
- अगर आप दोबारा फ़ैल हो जाते है तो आपको नया आवेदन करना होगा।
- अब आपके टेस्ट क्लियर हो जाने के बाद एक और आधार OTP वेरीफाई कर अपने लाइसेंस को प्रिंट कर सकते है।
How to Apply for Driving Licence
लर्नर लाइसेंस अप्लाई करने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होता है। इसके लिए आपको लर्नर लाइसेंस प्राप्त करने के 1 से 5 माह के मध्य आवेदन करना होता है। ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले आपको सारथी वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है।
- अब आपको साईट के होम पेज पर जाकर Apply for Driving Licence पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने लर्नर लाइसेंस का नंबर और अपनी जन्म तिथि को भरकर सबमिट करना है।
- सबमिट करने के बाद आपके सामने आपका ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- आपको इस फॉर्म में अपने RTO का चयन कर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना है।
- फॉर्म भरने के बाद आपको अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना है।
- फॉर्म भरने के बाद आपको अपने आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते है।
- शुल्क भुगतान करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड से OTP Verify कर अपने स्लॉट को बुक कर सकते है।
- स्लॉट में आपको जो तारीख मिलती है उस तारीख को जाकर अपना गाड़ी चलाने और फिजिकल टेस्ट देना होता है।
- टेस्ट में आपको पास हो जाने के बाद आपको आपका लाइसेंस जारी कर दिया जायेगा।
इस प्रकार आप अपना लाइसेंस ऑनलाइन बनवा सकते है। जिसके लिए आपको मात्र 1350/- रूपए का चार्ज देना होता है और आप अपने खुद से अपना लाइसेंस बनवा सकते है।
Apply For Lernce Licnece | Click Here |
Apply for Driving License | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
More Govt Jobs | Click Here |