E-sanjeevani OPD ई-संजीवनी ओपीडी:लॉकडाउन के चलते सामान्य लोगो को स्वास्थ्य सेवाए लेने में कई परेशानियों का सामना करना रहा है कोरोना सक्रमण के चलते लोगो को अस्पताल में जाने से झिझक भी है और व्यवहारिक रूप से अस्पतालों में भीड़ लगाना भी उचित नही है पूर्व में लोक स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा टेलीमेंडीसिन के माद्यम से होम क्वेरेंटाईन लोगो को चिकित्सीय सलाह एवम परामर्श देने हेतु भारत के कई राज्यों में टेलीमेंडीसिन सेवाओ को शुरू किया गया है। इसी क्रम में अन्य बीमारियों के उपचार के लिए भी घर बैठे स्वास्थ्य सेवाए चिकित्सीय परामर्श एवम उपचार के लिए डॉक्टर ई-संजीवनी पोर्टल पर उपबल्ध है।
E-sanjeevani OPD ई-संजीवनी
Related Article
अब अस्पतालों की ओपीडी पर्ची मिलेगी ई-मित्र केन्द्रों पर
राजस्थान में भी ये सर्विस अब ई-मित्रा कीओस्क के माद्यम से उपबल्ध होगी इस सेवा को नाम टेली कंसल्टेसी के नाम से जाना जायेगा इस सेवा को 04 मई को शुरू किया गया था इसकी उपयोगिता को देखते हुए सूचना एवम प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा इस सेवा को ई-मित्रा के जरिये शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में ये सेवा ई-संजीवनी के नाम से दी जा रही है। अब लोग घर बैठे इस पोर्टल के जरिये चिकित्सीय परामर्श ले सकेंगे और परामर्श लेने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा|
जैसा की ई-संजीवनी नाम से ही स्पष्ट है की संजीवनी के रूप में स्वास्थ्य सेवाए ऑनलाइन माद्यम से उपबल्ध होगी इसके जरिये मरीज को टेबलेट, लैपटॉप, मोबाइल के जरिये सीधे डॉक्टर से लाइव संवाद कर सकते है।
E-sanjeevani OPD Registration
E-sanjeevani OPD ई-संजीवनी:मरीज अपने डिवाइस से सबसे पहले ई-संजीवनी के ऑफिसियल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा जिसका लिंक https://www.esanjeevaniopd.in/ है। आइये समझते है ई-संजीवनी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस|
- यूजर को सबसे पहले ई-संजीवनी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक ऊपर दिया हुआ है।
- इसके बाद यूजर को होम पेज पर जाना है और रोगी पंजीकरण पर क्लिक करना है।
- अब आपको ओपन पेज में अपना मोबाइल नंबर भरकर Send OTP पर क्लिक करना है और OTP वेरीफाई करना है।
- OTP वेरीफाई होने के बाद आपको रोगी पंजीकरण एवम टोकन जनरेशन में रोगी का नाम पता आयु सबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी यदि कोई मरीज अपनी कोई जाँच रिपोर्ट या एक्स-रे आदि भी डॉक्टर को बताना चाहते हो तो वो भी आपको अपलोड करना होगा।
- ये कम कर लेने के बाद आपको सबमिट करना है सबमिट करने के बाद आपको आपके मोबाइल पर आपको टोकन प्राप्त होगा जो मरीज की वेटिंग लिस्ट को दर्शायेगा।
- इसके बाद आपको प्राप्त टोकन नंबर से लॉग इन करे और अपनी बारी आने पर Call Now पर क्लिक करे और डॉक्टर से जानकारी ऐना शुरू करे और आपकी बात समाप्त होने के बाद आपको आपके इलाज की पर्ची प्राप्त होगी इस पर्ची के अनुसार आप अपनी दवाई खरीद सकते है।
- इस प्रकार ई-संजीवनी पर डॉक्टर से परामर्श लेने की प्रक्रिया पूर्ण होगी और लोग घर से ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ ले सकते है।
ई-संजीवनी के फायदे
- ई-संजीवनी के माद्यम से मरीज को डॉक्टर के पास लाइन में लगने और घंटो इंतजार से मुक्ति मिलेगी |
- इस पोर्टल से कोई भी मरीज किसी भी डॉक्टर से परामर्श ले सकता है |
- इस पोर्टल से मरीज पहले से चल रहे इलाज के बारे में डॉक्टर को जानकारी दे सकता है और एक्स-रे या अन्य कोई इलाज की जाँच पर्ची भी डॉक्टर को बता सकता है |
ई-संजीवनी ऑफिसियल पोर्टल लिंक- https://www.esanjeevaniopd.in/