Rajasthan Gas Cylinder in 500 Rupees: राजस्थान के मूल निवासियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगो को 500/- रूपए में सिलेंडर देने की घोषणा की गई है। उक्त योजना का लाभ राजस्थान राज्य के के उन लोगो को मिलेगा जो उज्ज्वला योजना, BPL कार्ड धारक श्रेणी में शामिल है। ऐसे लोगो को हर माह एक सिलेंडर 500/- रूपए के हिसाब से अधिकतम 12 सिलेंडर दिए जायेंगे।
उक्त योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए लाभार्थी को महंगाई राहत कैंप में जाकर फ्री गैस सिलेंडर के लिए पंजीकरण करवाना होगा इसके बिना इस योजना का लाभ नही मिलेगा।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023-24 के बिंदु संख्या 5 (ii) राज्य के BPL & PM Ujjwala Yojana में शामिल परिवारों को 500/- रूपए में LPG गैस सिलेंडर देने के लिए निर्देश जारी कर दिए गये है।
- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना ले लाभार्थियों (BPL. Ujjwala Yojana) में शामिल परिवारों को 500/- रूपए के गैस सिलेंडर का लाभ 01 अप्रैल 2023 से दिया जायेगा
- मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लाभार्थियों को 500/- रूपए में LPG गैस सिलेंडर प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाया जाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण से सबंधित जानकारी आपको पृथक से दी जाएगी।
- एक माह में लाभार्थी अधिकतम 01 गैस सिलेंडर की सब्सिडी ले सकेंगे।
- BPL एवम PM Ujjwala Yojana के लाभार्थियों द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2023 के बाद रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद भी प्रतिमाह ख़रीदे गये एक LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि दे जाएगी।
- लाभार्थी द्वारा गैस सिलेंडर खरीद प्रमाण/रसीद ऑनलाइन सॉफ्टवेयर पर अपलोड करने पर ही जन आधार से लिंक खाते में सब्सिडी की राशि ट्रान्सफर की जा सकेगी।
Rajasthan Free Gas Cylinder
अगर आप भी उक्त श्रेणी में पात्रता रखते है तो आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। योजना की विस्त्रत गाइडलाइन आपको बजट जारी होने के बाद दी जाएगी। और इस योजना के संचालन सबंधित कार्य बजट सत्र के बाद शुरू हो जायेगा। इसके बाद आपको इस योजना की सम्पूर्ण जानकरी इस वेबसाइट में अपडेट कर दी जाएगी।
Village BADAGAON dis.alwar me Gas cylinder 500 rupees me nhi mal rhe h