Rajasthan Gram Panchayat Election 2020:राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की 3848 ग्राम पंचायतो के सरपंच और पांच के चुनाव अभी बाकी है अन्य 7463 ग्राम पंचायतो के चुनाव जनवरी 2020 में संपन्न करवाए जा चुके है। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शेष रही ग्राम पंचायतो के चुनाव चार चरणों में संपन्न होने है। जो 28 सितम्बर, 03 अक्टूबर, 06 अक्टूबर और 10 अक्टूबर 2020 को होंगे। और चुनाव संपन्न होने के बाद ही चुनाव नतीजों की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव राज्य में शेष रही ग्राम पंचायतो में होने है जिसमे कोरोना गाइड लाइन के अनुसार चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को सोशल डिसटेस्टींग की पालना करनी होगी।
Previous Articles
RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2020 [संशोधित] कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2020
RBSE 12th Supplementary Result 2020 RBSE Arts, Commerce & Science Supplementary Result 2020
RBSE 10th Supplementary Result 2020 अजमेर बोर्ड 10th सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2020
IPL 2020: Time Schedule Full Time Schedule & Teams Indian Premier League
RHC LDC Recruitment 2020 राजस्थान हाई कोर्ट एलडीसी भर्ती 2020
ग्राम पंचायत चुनाव कार्यक्रम 2020
कार्य विवरण | पहला चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण चतुर्थ चरण | |
जिला निवार्चन अधिकारी द्वारा नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निवार्चन की लोकसूचना जारी करने की तिथि | 16 Sep 2020 | 16 Sep 2020 | 16 Sep 2020 | 16 Sep 2020 |
नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की तिथि | 19 Sep 2020 | 23 Sep 2020 | 26 Sep 2020 | 30 Sep 2020 |
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि | 20 Sep 2020 | 24 Sep 2020 | 27 Sep 2020 | 01 Oct 2020 |
नाम वापसी की तारीख | 20 Sep 2020 | 24 Sep 2020 | 27 Sep 2020 | 01 Oct 2020 |
चुनाव चिन्हो का आवंटन और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन | 20 Sep 2020 | 24 Oct 2020 | 27 Sep 2020 | 01 Oct 2020 |
मतदान दलों का प्रस्थान | 27 Sep 2020 | 02 Sep 2020 | 05 Sep 2020 | 09 Oct 2020 |
मतदान की तिथि | 28 Sep 2020 7:30 AM to 5:30 PM | 03 Oct 2020 7:30 AM to 5:30 PM | 06 Oct 2020 7:30 AM to 5:30 PM | 10 Oct 2020 7:30 AM to 5:30 PM |
मतगणना | 28 Sep 2020 | 03 Oct 2020 | 06 Oct 2020 | 10 Oct 2020 |
उपसरपंच चुनाव | 29 Sep 2020 | 04 Oct 2020 | 07 Oct 2020 | 11 Oct 2020 |
सरपंच पद का चुनाव लड़ने के लिए जमानत राशि सामान्य वर्ग के लिए 500 रूपए है महिला/SC/ST /OBC के लिए 250 रूपए निर्धारित की गई है। सरपंच उम्मीदवार को ये राशि जमा करवाकर रसीद लगानी होती है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए केटेगरी सर्टिफिकेट लगाना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार को अपने घर में शौचालय तथा खुले में सोच नहीं जाने का शपथ पत्र देना होता है। उम्मीदवार को फॉर्म में सभी प्रकार की प्रविष्टि सही से करके फॉर्म में सभी डॉक्यूमेंट लगाकर जमा करवाना है।
सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए जरूरी दस्तावेज
- उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक का मतदाता सूची में नाम होना चाहिए।
- चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति उस ग्राम पंचायत का स्थाई निवासी होना चाहिए जहां से वह चुनाव लड़ रहा है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र।
- निवास स्थान सबंधी प्रमाण पत्र।
- उम्मीदवार की चल-अचल सम्पति का विवरण का घोषणा पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- सरकारी कर्मचारी नहीं होने का घोषणा पत्र।
- खुले में शौच मुक्त और घर में शौचालय होने का शपथ पत्र।
- NOC (No Objection Certificate) ग्राम पंचायत में उपब्लध होगा।
उक्त सभी प्रकार के दस्तावेज आपके पास तैयार होने चाहिए। डॉक्यूमेंट अभाव में आपका आवेदन निरस्त हो सकता है।
Rajasthan Gram Panchayat Election 2020 Voter List Download
राजस्थान ग्राम पंचायत चुनाव के लिए अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको राजस्थन निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट से अपनी वोटर लिस्ट चेक कर सकते है और ये जान सकते है की आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। इसके लिए आप या तो अपनी वोटर लिस्ट चेक सकते है या अपना नाम ऑनलाइन वोटर डाउनलोड कर देख सकते है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे और अपनी वोटर लिस्ट को देखे।
- आप सबसे पहले निर्वाचन आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट http://sec.rajasthan.gov.in/ पर जाये।
- अब आपको साइट के होम पेज पर जाकर Important Link पर Search & डाउनलोड Voter List का बटन मिलेगा इसे Press करना है।
- ड्राप डाउन मेनू पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे आप इसमें से नाम वाइज, Search Engine Help और वोटर लिस्ट PDF से डाउनलोड कर सकते है।
- अब आपको खुले हुए नए पेज में अपने जिले का नाम चयन करना है, तहसील चयन करना है और ग्राम पंचायत का चयन करना है।
- आपको अब अपने वार्ड के अनुसार वोटर लिस्ट मिलेगा आप इसे डाउनलोड बटन पर क्लिक करे और अपनी वोटर लिस्ट डाउनलोड करे।