Employment News

Rojgar Samachar
Rojgar Samachar 2023 Latest Jobs रोजगार समाचार 2023 Sarkari Naukari Sarkari Result
Join WhatsApp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023 राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसानो का कर्ज माफ़ करेगी सरकार

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023:सरकारी क्षेत्र में किसानो की कर्जमाफी की घोषणा कर चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब सार्वजनिक क्षेत्र की बैंको को साझेदारी में कर्जमाफी का दिया है। दरअसल ये बैंक 03 लाख से अधिक किसानो का 6018 करोड़ रूपए का लोन NPA घोषित कर चुके है। ऐसे में सरकार द्वारा ऑफर दिया गया हैं की NPA कर चुके लोन का 10% सरकार चुकाएगी और 90% राशि बैंक माफ़ करेंगे। सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक केंद्र सरकार के अधीन आते है। इस कर्जमाफी का फायदा 03 लाख किसानो को मिलने वाला है जिन्होंने सार्वजानिक क्षेत्र के बैंको से ऋण ले रखा हैं। नववर्ष के अवसर पर सरकार किसानो को तोहफा दे सकती है और साथ में 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजूबत करना चाहती है।

राजस्थान किसान कर्जमाफी 2023 का फार्मूला

राजस्थान में कांग्रेस सरकार आने से पहले 2018 में राहुल गाँधी ने सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था और 2019 में डिफाल्टर किसानो का 50% तक कर्ज माफ़ किया था। लेकिन वादे के मुताबिक ये काफी नहीं था। पिछले दिनों में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में अशोक गहलोत ने बैंको को 10:90 का फॉर्मूला दिया था। और यही नहीं बैठक में मौजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के क्षेत्रीय अधिकारियो से बैठक में पंजाब और छत्तीसगढ़ के कर्जमाफी मॉडल लागु करने के बारे में चर्चा की गई थी उन्होंने कहा की यदि बैंक राजस्थान के किसानो का कर्जमाफ करने के लिए तैयार होते है तो वे स्टेट लेवफल बैंकर्स कमेठी को साल में होने वाली हर बैठक में जाने के लिए तैयार है।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023

प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के तुरंत बाद CM ने पहली केबिनेट बैठक में सहकारी बैंको के ऋण किसानो की कर्जमाफी का ऐलान किया था। इसके बाद सरकार ने 25 लाख किसानो का 14000 करोड़ रूपए का ऋण माफ़ किया था। लेकिन राजस्थान स्टेट लेवल बैंकर्स कमेठी ने अनुसार 2018 में के आंकड़ों के मुताबिक सहकारी बैंको के अलावा 35 लाख किसानो ने व्यवसायिक बैंको से 60 हज़ार करोड़ रूपए का कर्ज ले रखा था। इसमें से सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको से ऋण लेने वाले किसानो का लगभग 6018 करोड़ रूपए का कर्ज NPA की श्रेणी में जिसे सरकार माफ़ करवाना चाहती है।

इस कर्जमाफी से करीब 03 लाख किसानो को फायदा मिलेगा। लेकिन 10% हिस्सेदारी के अनुसार से राज्य सरकार को 600 करोड़ रूपए का आर्थिक भार आएगा। आने वाले दो वर्षो में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सरकार अपनी पकड़ मजूबत करने के लिए हर हाल में किसानो का कर्ज माफ़ करवाना चाहती है। जिससे से सरकार का किया गया वादा पूरा हो आने वाले चुनाव में सरकार अपनी उपलब्धि बता सके।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2023

Previous Articles

Rajasthan Home Guard Bharti 2023 आरक्षी ,आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रममेन & आरक्षी वाहन चालक के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2023 RPSC Computer Teacher 10000+ Recruitment Notification Online Form Date

BSNL Apprentice Recruitment 2023 भारत संचार निगम लिमिटेड में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी आईटीआई पास अभ्यर्थी कर सकते है आवेदन

सहकारी भूमि विकास बैंको ने किसानो को दी राहत अवधिपार ऋणी किसानो का 50% ब्याज माफ़

ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार को किसान की मृत्यु की तिथि से सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दंडनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ़ कर राहत दी गई है।

किसान कर्ज माफ़ी की लिस्ट देखने के लिए किसान अपना लोन नंबर या जन सूचना पोर्टल पर अपने एरिया की सम्पूर्ण लिस्ट देख सकते है। किसान कर्ज माफ़ी की लिस्ट देखने के लिए आपको निम्न स्टेपस फॉलो करने है।

  1. सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://lwa.rajasthan.gov.in/HomeLwaReport.aspx पर जाये।
  2. इसके होम पेज योजनाओ पर क्लिक करने के बाद किसान कर्ज माफ़ी पर क्लिक करे।
  3. एप्लीकेशन नंबर डालकर आपको सबमिट करना है इसके बाद आपको आपके लोन का स्टेटस मिल जायेगा यदि आपके पास लोन नंबर नहीं है तो आप अपने एरिया की सम्पूर्ण लिस्ट डाउनलोड कर इसमें अपना नाम देख सकते है।
Kisan Karj Mafi List 2018-2019Click Here
Kisan Karj Mafi List 2019-20Click Here
Recent Corp Loan Click Here

4 thoughts on “Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2023 राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसानो का कर्ज माफ़ करेगी सरकार”

Leave a Comment