Rajasthan University Recruitment 2022: प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी (UNIRAJ) में 1000 से ज्यादा पद खाली पड़े है अभ्यर्थी लम्बे समय से राजस्थान यूनिवर्सिटी की भर्ती का इंतजार कर रहे है आपको बता दे की राजस्थान में यूनिवर्सिटी में जल्द से 571 पदों भर्ती की अधिसूचना जारी होने वाली है जिसमे Teaching & Non Teaching के पद शामिल होंगे यूनिवर्सिटी में किस संवर्ग के कितने पद खाली है और कितने पदों पर भर्ती होगी इसकी जानकारी आपको इस वेबसाइट में दी जा रही है। राजस्थान यूनिवर्सिटी में जारी होने वाले भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी आपको इस वेबसाइट में दी जाएगी। युनिराज भर्ती २०२२ की जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे। भर्ती का Notification जारी होने के बाद आपको सम्पूर्ण जानकारी इस वेबसाइट में दे दी जाएगी।
Rajasthan University Recruitment 2022
Previous Articles
राजस्थान यूनिवर्सिटी में होगी विभिन्न पदों पर भर्ती
राजस्थान की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में वर्तमान में शैक्षणिक और अशैक्षणिक पदों को मिलाकर कुल 1000 पद खाली पड़े है। राजस्थान सरकार ने सन 2018 & 2019 में भी लॉ और कंप्यूटर एप्लीकेशन, पर्यावरण अध्ययन के पद स्वीकृत किये थे लेकिन 04 साल बीतने के बाद भी अभी तक यूनिवर्सिटी में भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हो पाई है। सरकार ने यूनिवर्सिटी में 2018 में लॉ संकाय के 20 सहायक आचार्य और 2019 में कंप्यूटर एप्लीकेशन में 18 सहायक आचार्य तथा पर्यावरण अध्ययन 11 मिलाकर कुल 49 सहायक आचार्य के पद सर्जित किये गये थे। लेकिन ये पद केवल सर्जित है हुए है अभी तक भरे नही गये है। फ़िलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सरकार को 571 पदों को भरने का प्रस्ताव भेजा है। और प्रस्ताव की अनुमति मिलने के बाद यूनिवर्सिटी में इन पदों को भरने की कवायद शुरू होगी।
शैक्षणिक संवर्ग में भी 497 पद खाली
राजस्थान यूनिवर्सिटी में फ़िलहाल 58 आचार्य, 113 सह-आचार्य, 274 सहायक आचार्य एवं 52 अन्य शैक्षणिक पद खाली है। 2013-14 में 242 सहायक आचार्य की भर्ती की गई और 2018 में 25 सह-आचार्य और 88 सहायक आचार्य, एवं 14 अन्य शैक्षणिक पदों पर भर्ती की गई थी। 2018 में राजस्थान यूनिवर्सिटी में सीधी भर्ती के तहत विज्ञापन जारी कर 189 अशैक्षणिक संवर्ग के खाली पदों पर भर्ती करवाई गई थी।
UGC के अनुसार यूनिवर्सिटी की भर्ती में रोस्टर प्रणाली के प्रावधान लागु किये जाए
UGC ने पदों पर भर्ती के लिए यूनिवर्सिटी को एक इकाई मानते हुए आरक्षण का प्रावधान लागु करने के निर्देश दिए गए है। राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग जे अनुमोदन के बाद एक मॉडल रोस्टर रेजिस्टर का प्रारूप एवं दिशा-निर्देश दिए है की भर्ती में आरक्षण को लागु करने के लिए रोस्टर का संधारण, भर्ती प्रक्रिया, के लिए कार्यवाही की जाये।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में जारी की जाने वाली 571 पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य सम्पूर्ण जानकारी आपको इस वेबसाइट पर ऑफिसियल नोटफिकेशन जारी होने के बाद दी जाएगी।
Join Telegram | Click Here |
Current Vacancy | Click Here |
Apply Now | Available Soon |
Download Notifciation | Available Soon |
Uniraj Official Website | https://www.uniraj.ac.in/ |