RMS 2023-24 राजस्थान में गेंहू की सरकारी खरीद के लिए नोटिफिकेशन जारी 01 अप्रैल से आवेदन शुरू: राजस्थान में गेंहू की सरकारी खरीद के लिए Food & Civil Supplies Department Government of Rajasthan द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। RMS 2023-24 के अंतर्गत राजस्थान के किसानो के गेंहू को MSP पर खरीदने के लिए पंजीकरण व्यवस्था शुरू की गई है। जिसके माध्यम से किसान अपनी फसल को MSP पर बैच सकते है। भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। एवम इस हेतु राजस्थान सरकाकर द्वारा ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। उक्त पोर्टल पर कोटा संभाग में पंजीकरण 25 मार्च से और अन्य जिलो में 01 अप्रैल 2023 से पंजीकरण शुरू किया जायेगा। इसके लिए इच्छुक किसान अपने जन आधार कार्ड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। किसानो को अपना पंजीकरण कराने के लिए जरूरी दस्तावेज, आवेदन लिंक, आवेदन करने की जानकारी आदि की पूरी जानकारी इस वेबसाइट में दी गई है जिसकी सहायता से आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते है।
RMS 2023-24 पंजीयन व्यवस्था
राज्य के किसान गेंहू के विक्रय हेतु दिनांक 15 मार्च से 25 जून 2023 तक सुबह 07 बजे से शाम 07 बजे तक अपना पंजीयन करवा सकेंगे। किसान द्वारा स्वय अथवा अन्य माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जा सकता है। कोटा संभाग में 20 मार्च से और अन्य जिलो में 01 अप्रैल 2023 से शुरू होंगे।
पंजीयन हेतु जरूरी दस्तावेज
पहचान हेतु दस्तावेज: जन आधार कार्ड: किसान को अपना पंजीकरण करवाने के लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य है। कृषक के जन आधार कार्ड में पजीकृत परिवार के एक या इससे अधिक सदस्यों जिनके नाम से गिरदावरी है। द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकेंगा। पंजीयन से पूर्व पंजीयनकर्ता जन आधार कार्ड में जानकारी जैसे खाता नंबर, मोबाइल नंबर आदि को अपडेट कर ले।
भूमि सबंधित दस्तावेज
भूमि सबंधित दस्तावेज में पटवारी द्वारा जारी की गई गिरदावरी की मूल प्रति, किराये की भूमि, बटाईदार, अनुबंध भूमि- भूमि मालिक का जन आधार कार्ड , माह जिसमे बटाई का अग्रीमेंट हुआ है एवम रेंट की भूमि के अग्रीमेंट की प्रति
बैंक सबंधित दस्तावेज
राजस्थान गेंहू की सरकारी खरीद के लिए किसानो को उनकी उपज के समर्थन मूल्य का उनके बैंक खाते में भुगतान किया जायेगा। एवम इस हेतु बंज की पास बुक की प्रति जरूरी है। कृषक पंजीयन पूर्व जन आधार कार्ड में अपने खाते नंबर मो अपडेट करवाए और आपके बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड सही होने चाहिए।
रबी विपणन वर्ष (RMS 2023-24) में समर्थम मूल्य पर गेंहू क्रय हेतु दिशानिर्देश
- भारत सरकार द्वारा RML 2023-24 हेतु गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 रूपए प्रति कुंटल निर्धारित किया गया है।
- राज्य में RMS 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद कोटा संभाग में 20 मार्च 2023 से और अन्य जिलो में 01 अप्रैल से 30 जून 2023 तक की जाएगी।
- गेंहू खरीद कार्य हेतु RMS 2023-24 के दौरान राज्य में प्रथम चरण में कोटा संभाग में कुल 57 क्रय केंद्र स्थापित किये गये है। शेष जिलो में स्थापित किये जाने वाले क्रय केंद्र के सबंध में पृथक से की सूची जारी की जाएगी।
How to Apply RML 2023-24
- किसान पंजीकरण के लिए जन आधार में कम से कम एक सदस्य का मोबाइल नंबर होना जरूरी है।
- पंजीकरण सुबह 07 बजे से 07 बजे तक की करवाए जा सकते है।
- हेल्प लाइन Email ID rajasthanmsp@gmail.com से सम्पर्क कर सकते है।
- पंजीकरण के 07 से 10 दिन में उपज को बेचने का मेसेज प्राप्त नही होने की दशा में सबंधित क्रय केंद्र पर सम्पर्क करे। अथवा स्वय के पंजीकरण के नंबर/जन आधार से विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करे।
- किसान अपनी उपज बेचने हेतु पहचान पत्र की प्रति, नवीनतम मूल गिरदावरी, अनुबध/किरायानामा/लीज की प्रति (किराये/लीज की भूमि/बटाईदार/अनुबंध भूमि होने की दशा में साथ लाये)
- खरीद केंद्र पर प्रस्तुत गिरदावरी के विवरण का ऑनलाइन पंजीकरण के समय दिए गये विवरण से ,मिलान होने पर ही खरीद की जाएगी।
- फसल का भुगतान किसान द्वारा पंजीकरण के समय दिए गये बैंक खाते में ही किया जायेगा।
RMS 2023-24 Application Start Date | 01 April 2023 |
RMS 2023-24 Application Last Date | 30 June 2023 |
RMS 2023-24 Registration Link | Click Here |
RMS 2023-24 Notificaiton | Click Here |
Official Website | Click Here |
आरएमएस 2023-24 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 01 अप्रैल से 30 जून 2023 तक किये जा सकते है
आरएमएस 2023-24 के ऑनलाइन पंजीकरण करने की स्टेप वाइज स्टेप जानकारी आपको इस वेबसाइट में दी गई है जिसकी मदद से आप आसानी से अपना आवेदन कर सकते है