RSRTC Bus Sarathi Yojana 2023: Rajasthan State Road Transport Corporation (RSRTC) में बस सारथी (Conductor) के पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। RSRTC Bus Sarathi Yojana 2023 के अंतर्गत परिवहन निगम में परिचालको की कमी की पूर्ति एवम आय में वृद्धि करने के उदेश्य से उपलब्ध संसाधन यतः वाहन बेड़े में उपलब्ध बसों के अधिकतम उपयोग कर संचालन आयु में बढ़ोतरी करने का प्रयास करने के लिए बस सारथी योजना 2023 लागु की गई है। जो 01 मई 2023 से प्रभावी होगी।
बस सारथी योजना के लिए आवेदक की पात्रता
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th पास होना चाहिए।
- मान्य परिचालक लाइसेंस व बैज प्रस्तुत करना होगा।
- दो राजपत्रित आधिकारिक के स्तर से सत्यापित चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- किसी भी न्यायालय अथवा पुलिस थाने में कोई अपराधिक मुकदमा/प्रकरण लंबित नही होना चाहिए। इसके लिए सबंधित शपथ पत्र और पुलिस वेरिफिकेशन प्रस्तुत करना होगा।
- निगम से सेवा निवृत परिचालक/चालक भी इस योजना के लिए पात्र होंगे।
Rajasthan Bus Sarathi Yojana 2023 Age Limit
राजस्थान बस सारथी योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
राजस्थान बस सारथी की संख्या
आगार में परिचालको के रिक्त पदों के विरुद्ध बस सारथी रखे जा सकेंगे। लेकिन बस सारथी की संख्या संचालित कार्यक्रम के अनुसार परिचालको के स्वीकृत पदों की संख्या से अधिक नही होगी।
बस सारथी का कार्य
- बस सारथी निर्धारित कार्यक्रम की बस में मार्ग में बैठने वाले यात्रियों को, निगम द्वारा निर्धारित यात्री किराया राशि के अनुसार राशि प्राप्त कर यात्री/लगेज टिकट जारी करेंगे। समस्त बुकिंग घरो से DSA प्राप्त कर सकेंगे। तथा ETIM में इन्द्राज कर यात्री मार्ग विपत्र का संधारण करेंगे। मार्ग में आने वाले आगार कार्यलय में संकलित राजस्व ETIM Ticket/Beg आदि निगम कौष में जमा करायेंगे। निगम द्वारा समय समय पर जारी आदेशो/निर्देशों की पालना, करना, बस सारथी के लिए अनिवार्य होगा। इस हेतु बस सारथी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत अपेक्षित परिचालक लाइसेंस, बैज एवम निर्धारित वर्धी की व्यवस्था स्वय के खर्चे पर करनी होगा और वर्धी पर नाम पट्टिका लगवाना अनिवार्य होगा।
- बस सारथी मार्ग में निर्धारित बस स्टैंड से यात्रीभार तथा ज्यादा से ज्यादा यात्री भार अर्जित किये जाने की कोशिश करेगा।
- परिचालको हेतु मार्ग पर निर्धारित उत्तरदायित्वो की पालना नही करने पर पूर्व में निर्दाह्रित सबंधित नियम बस सारथी पर लागु होंगे।
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
More Govt Jobs | Click Here |